लाइव न्यूज़ :

सागरदिघी विधानसभा चुनाव 2023: TMC पर हमलावर हुए अधीर रंजन चौधरी, कहा- बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करती है पार्टी

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 2, 2023 16:20 IST

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि टीएमसी ने मुसलमानों को धोखा दिया है और पूरे बंगाल के मुसलमानों को पता है कि टीएमसी बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करती है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमलावर हुए।उन्होंने कहा कि टीएमसी इससे पहले कई बार पुलिस की मदद से लोगों पर अत्याचार कर कांग्रेस को हरा चुकी है।उन्होंने कहा कि मुसलमानों को एक बार धोखा दिया जा सकता है लेकिन हमेशा नहीं।

सागरदिघी विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सागरदिघी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि टीएमसी इससे पहले कई बार पुलिस की मदद से लोगों पर अत्याचार कर कांग्रेस को हरा चुकी है। जैसा कि मैंने कहा था कि कांग्रेस हारने वाली नहीं है और आज यह साबित हो गया है कि कांग्रेस हराने वाली पार्टी है।

उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी ने मुसलमानों को धोखा दिया है और पूरे बंगाल के मुसलमानों को पता है कि टीएमसी बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करती है। मुसलमानों को एक बार धोखा दिया जा सकता है लेकिन हमेशा नहीं। बता दें कि तृणमूल के तीन बार के विधायक एवं राज्य के मंत्री सुब्रत साहा के पिछले साल दिसंबर में निधन के बाद सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया।

यहां 60 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी के अलावा ग्रामीण सीट में करीब 18.5 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 6.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है। सीट पर करीब 2.3 लाख मतदाता हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के उम्मीदवार मैदान सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मैदान पर उतरे थे।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीकांग्रेसटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए