लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी पर हमलावर हुए अधीर रंजन चौधरी, पीएम मोदी और अडानी को लेकर साधा निशाना, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 7, 2023 12:04 IST

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ताजपुर पोर्ट बंगाल में बनाया जा रहा है और हाल ही में अडानी और पीएम मोदी के साथ ममता बनर्जी के संबंधों में बदलाव आया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुझे लगता है कि ममता बनर्जी के अडानी के साथ अच्छे संबंध हैं।उन्होंने कहा कि वह न तो अडानी के खिलाफ बोलती हैं और न ही पीएम के खिलाफ।उन्होंने ये भी कहा कि हमने उन्हें बंगाल में 'फाइटर' कहा, लेकिन वह अब शांत हो गई हैं।

नई दिल्ली: हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयरों की कीमतों में हेराफेरी सहित कई आरोप लगाए जाने के बाद अडानी समूह के शेयरों ने शेयर बाजार को बुरी तरह प्रभावित किया। वहीं, अडानी समूह ने आरोपों को झूठा बताया। इस बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "मुझे लगता है कि ममता बनर्जी के अडानी के साथ अच्छे संबंध हैं। ताजपुर पोर्ट बंगाल में बनाया जा रहा है और हाल ही में अडानी और पीएम मोदी के साथ उनके संबंधों में बदलाव आया है। वह न तो अडानी के खिलाफ बोलती हैं और न ही पीएम के खिलाफ। हमने उन्हें बंगाल में 'फाइटर' कहा, लेकिन वह अब शांत हो गई हैं।"

इस बीच बताते चलें कि अडानी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर मंगलवार का सुबह के कारोबार में चढ़ गए। समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया। 

शुरुआती कारोबार में अडानी समूह की आठ कंपनियों के शेयर लाभ में थे, जबकि दो में नुकसान था। अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला अब थम गया है। आज निवेशकों को कुछ राहत मिली है। 

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीकांग्रेसममता बनर्जीAdani Enterprisesमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो