लाइव न्यूज़ :

अधीररंजन चौधरी का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, बोले- "पीएम बनने से पहले दाऊद को लाने की बात करते थे, पीएम बनने के बाद से केवल राहुल गांधी की बात करते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 21, 2023 12:15 IST

लोकसभा में कांग्रेस की अगुवाई करने वाले अधीररंजन चौधरी ने कहा कि मोदी जी और उनकी सरकार का प्लॉन है कि वो सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों के जरिये विपक्षी नेताओं को झूठे केस में फंसाएं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद अधीररंजन चौधरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला आज की तारीख में भारत की आम जनता को पता है कि देश के प्रधानमंत्री अयोग्य हैंमोदी जी का प्लॉन है कि सीबीआई और ईडी के जरिये विपक्षी नेताओं को झूठे केस में फंसाएं

दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीररंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि आज की तारीख में भारत की आम जनता को पता है कि देश के प्रधानमंत्री अयोग्य हैं। जब तक वो केंद्र की सत्ता में नहीं आये थे, तब तक कहा करते थे कि कांग्रेस कमजोर और कायर है। अगर मैं सत्ता में आया तो दाऊद इब्राहिम को भारत वापस लाऊंगा और जेल में डालूंगा लेकिन अब वो केवल राहुल गांधी की आलोचना में व्यस्त रहते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद चौधरी ने सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी और उनकी सरकार का प्लॉन है कि वो सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों के जरिये विपक्षी नेताओं को झूठे केस में फंसाएं। हम देख रहे हैं कि वो किस रास्ते से देश का हजारों करोड़ लूटकर कैरेबियन समुद्र में आनंद ले रहे हैं। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी बेखौफ घूम रहे हैं।

संसद में चल रहे अवरोध पर अधीररंजन चौधरी ने कहा कि सत्तापक्ष की ओर से संसद के कार्य को बाधित किया जा रहा है और ऐसा पहली बार हो रहा है कि सत्तापक्ष विपक्ष के सवालों का जवाब देने की बजाए उनकी आवाज को खामोश कर रहा है। इस पूरे मामले में सबसे दुर्भाग्य की बात है कि संसद चलाने वाले अध्यक्ष विपक्षी सदस्यों के माइक को बंद कर रहे हैं। जहां तक संसद में माफी मांगने का सवाल तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी होगी।

दरअसल सत्तापक्ष और विपक्ष में लगातार राहुल गांधी के बयान को लेकर संसद में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा नीत एनडीए सदन में मांग कर रही है कि राहुल गांधी ने लंदन में जो भी देश विरोधी बातें कही हैं, उसके लिए वो संसद में माफी मांगे।

वहीं राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने विदेश में ऐसी कोई बात नहीं कही है, जो देश के खिलाफ है, बल्कि आज के दौर में राहुल गांधी की कही सारे बातें सही हैं। संसद में सत्तापक्ष विपक्ष की आवाज को दबाना चाहता है क्योंकि विपक्ष लगातार अडानी विवाद के संबंध में सरकार से सवाल कर रहा है और चूंकि अडानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी हैं। इस कारण सरकार विपक्ष के सवालों से असहज हो रही है।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप