लाइव न्यूज़ :

अडानी हिंडनबर्ग विवाद मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को 14 अगस्त तक जांच पूरी करने को कहा, 11 जुलाई को सुनवाई

By अनिल शर्मा | Updated: May 17, 2023 13:46 IST

Adani Hindenburg controversy case: मामले पर बुधवार को सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने अडानी मामले में न्यायमूर्ति ए एम स्प्रे समिति की रिपोर्ट सभी पक्षकारों के साथ साझा करने का आदेश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष अदालत ने सेबी को हेराफेरी के आरोपों की जांच पूरी करने के लिए 14 अगस्त तक का समय दिया।अदालत ने कहा कि अडानी हिंडनबर्ग विवाद मामले पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा।

अडानी हिंडनबर्ग विवाद मामलाः उच्चतम न्यायालय ने सेबी से गौतम अडानी की अगुवाई वाले समूह पर लगे शेयर मूल्यों में हेराफेरी के आरोपों की जांच पर बुधवार अद्यतन स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। शीर्ष अदालत ने सेबी को हेराफेरी के आरोपों की जांच पूरी करने के लिए 14 अगस्त तक का समय दिया।

मामले पर बुधवार को सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने अडानी मामले में न्यायमूर्ति ए एम स्प्रे समिति की रिपोर्ट सभी पक्षकारों के साथ साझा करने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि अडानी हिंडनबर्ग विवाद मामले पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा। उच्चतम न्यायालय की इस पीठ में न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति पारदीवाला भी हैं।

पीठ ने अडानी मामले में न्यायमूर्ति ए एम सप्रे समिति की रिपोर्ट सभी पक्षकारों के साथ साझा करने का आदेश दिया ताकि वे इस मामले में अदालत की मदद कर सकें। यह रिपोर्ट न्यायालय को सौंपी जानी है। उच्चतम न्यायालय ने दो मार्च को, गौतम अडानी की अगुवाई वाले समूह द्वारा शेयर मूल्यों में हेराफेरी करने के आरोपों की जांच करने के लिए छह सदस्यीय समिति बनाने का आदेश दिया था।

गौरतलब है कि इसी साल 24 जनवरी को शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर शेयरों में हेरफेर और शेल कंपनियों के जरिए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाए थे। इस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। निवेशकों के लाखों करोड़ डूब गए। इसी मामले में उच्चतम न्यायालय ने सुनावई करते हुए सेबी को जांच पूरी करने के लिए 14 अगस्त तक का समय दिया है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :हिंडनबर्गAdani Enterprisesसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos