लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को मिलेगी कड़ी टक्कर

By शिवेंद्र राय | Updated: July 9, 2022 12:21 IST

5G स्पेक्ट्रम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 जुलाई थी और नीलामी 26 जुलाई को होगी। अब देश के दो सबसे बड़े उद्योग घराने दूरसंचार क्षेत्र में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे। इस प्रतिस्पर्धा का सीधा लाभ ग्राहकों को मिल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअडानी समूह की होगी दूरसंचार क्षेत्र में एंट्रीसरकार ने 5G स्पेक्ट्रम के लिए आवेदन मंगाए थेस्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को होगी

दिल्ली: भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक गौतम अडानी जल्द ही एक नए क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। पीटीआई से मिली खबर के अनुसार अडानी समूह दूरसंचार क्षेत्र में उतरने की योजना बना रहा है। अगर ऐसा हुआ तो अडानी समूह का सीधा मुकाबला मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह और भारती मित्तल की एयरटेल से होगा। 

बता दें कि सरकार ने 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए कंपनियों से आवेदन मंगाए थे। इसके लिए सरकार को चार आवेदन प्राप्त हुए हैं। तीन आवेदन तो पहले से ही इस क्षेत्र में काम कर रही दिग्गज कंपनियों रिलायंस जिओ, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के हैं। बताया जा रहा है कि चौथा आवेदन अडानी समूह की तरफ से किया गया है। हालांकि अभी अडानी समूह की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

सरकार ने 5G स्पेक्ट्रम के लिए जो आवेदन मंगाए थे उसकी आखिरी तिथि 8 जुलाई थी। स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को होगी। आपको ये भी बता दें कि अडानी समूह ने हाल ही में नेशनल लॉन्ग डिस्टेंस (NLD) और इंटरनेशनल लॉन्ग डिस्टेंस (ILD) लाइसेंस हासिल किए हैं। नीलामी की समय सीमा के अनुसार आवेदकों का विवरण 12 जुलाई को प्रकशित किया जाएगा।

गुजरात से आते हैं दोनो उद्योगपति

देश के दो सबसे बड़े उद्योग घरानों के मालिक गौतम अडानी और मुकेश अंबानी गुजरात से आते हैं। दोनो समूह कई अलग-अगल क्षेत्रों में काम करते हैं लेकिन अभी तक किसी बड़े क्षेत्र में दोनो समूहों का सीधा मुकाबला नहीं था। अब अडानी समूह के दूरसंचार क्षेत्रों में कदम रखने के बाद इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है। अभी तक देश में दूरसंचार सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली मुख्य रूप से तीन कंपनिया ही थीं। माना जा रहा है कि अडानी समूह के आने के बाद प्रतिस्पर्धा बढे़गी और इसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिल सकता है।

टॅग्स :गौतम अडानीमुकेश अंबानीरिलायंसजियोएयरटेलVodafone Idea
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण