लाइव न्यूज़ :

आदमपुर विधानसभा सीटः भव्य बिश्नोई, जय प्रकाश और सतेंद्र सिंह में टक्कर, जानें कब है चुनाव, क्या है सीट पर समीकरण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 12, 2022 19:30 IST

Adampur Assembly seat 2022: तीन नवंबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा और मतगणना छह नवंबर को की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देहिसार जिले की आदमपुर से कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने अगस्त में पद से इस्तीफा दे दिया था।उपचुनाव के लिए नामांकन पर्चा भरने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है।17 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

चंडीगढ़ः हरियाणा में आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई, कांग्रेस ने पूर्व सांसद जय प्रकाश और आम आदमी पार्टी (आप) ने सतेंद्र सिंह को टिकट दिया है। तीन नवंबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा और मतगणना छह नवंबर को की जाएगी।

हिसार जिले की आदमपुर से कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने अगस्त में पद से इस्तीफा दे दिया था। वह चार अगस्त को भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके इस्तीफे के कारण सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा ने बिश्नोई के बेटे भव्य को टिकट दिया है। उपचुनाव के लिए नामांकन पर्चा भरने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है।

नामाकंन पत्रों की जांच 15 अक्टूबर को की जाएगी जबकि 17 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। कांग्रेस की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया कि सोनिया गांधी ने प्रकाश की उम्मीदवारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। दो दिन पहले, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि कांग्रेस उपचुनाव में "मजबूत" उम्मीदवार को टिकट देगी।

कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने में देरी को लेकर सवाल उठाया था जिसके बाद हुड्डा की टिप्पणी आई थी। प्रकाश को हुड्डा का करीबी माना जाता है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी।

आदमपुर को बिश्नोई परिवार का गढ़ माना जाता है। कुलदीप ने अगस्त में इस्तीफा दे दिया था जिससे इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था। बाद में, वह अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजनलाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के लिए यह उपचुनाव एक परीक्षा होगा, क्योंकि यह विधानसभा क्षेत्र पिछले पांच दशकों से उनके परिवार का गढ़ रहा है।

भव्य बिश्नोई ने 2019 में हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। कांग्रेस व्हिप का उल्लंघन करने और राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी समर्थित उम्मीदवार को वोट देने के कारण पार्टी के सभी पदों से हटाए जाने के लगभग दो महीने बाद चार अगस्त को बिश्नोई (54) भाजपा में शामिल हो गए थे। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :उपचुनावहरियाणाBJPकांग्रेसकुलदीप बिश्नोईKuldeep Bishnoi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?