लाइव न्यूज़ :

रणदीप हुड्डा को यूएन ने ब्रांड एंबेसडर के पद से हटाया गया, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का उड़ाया था मजाक

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 29, 2021 09:44 IST

एक्टर रणदीप हुड्डा को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री औऱ बसपा सुप्रीमो मायावती का मजाक उड़ाने के कारण यूएन राजदूत के पद से हटा दिया गया । यह वीडियो एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया था ।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा सुप्रीमो का मजाक उड़ाने पर रणदीप हुड्डा को यूएन एंबेसडर के पद से हटाया गया सीएमएस ने कहा- संगठन को यह वीडियो आपत्तिजनक लगती है और संयुक्त राष्ट्र के मूल्यों के विपरीत है एक्टर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं

मुंबई : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद अभिनेता रणदीप हुड्डा को संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण संधि, जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण के लिए कन्वेंशन(सीएमएस) के राजदूत के रूप में हटा दिया गया है।

एक पुराना वीडियो टि्वटर पर वायरल होने के बाद बुधवार से ही एक्टर की आलोचना हो रही है। यह वीडियो 9 साल पुराना है, जिसे एक टि्वटर यूजर ने  जातिवादी और सेक्सिस्ट बताया ।2012 में एक मीडिया हाउस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 43 सेकंड की क्लिप मैं हुड्डा मजाक उड़ाते हुए और दर्शकों के साथ हंसते हुए नजर आ रहे हैं ।

अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए बयान में सीएमएस ने कहा कि 'संगठन को वीडियो में टिप्पणी या आपत्तिजनक लगती है और रणदीप हुड्डा को अब उनके लिए राजदूत के रूप में काम नहीं करेंगे ।' बयान में कहा गया कि 'सीएमएस सचिवालय वीडियो में की गई टिप्पणियों को आपत्तिजनक मानता है और यह सीएमएस सचिवालय या संयुक्त राष्ट्र के मूल्यों को नहीं दर्शाते हैं  ।' इसलिए हुड्डा सीएमएस सदस्य के रूप में कार्य नहीं करेंगे । अभिनेता को फरवरी 2020 में 3 साल के लिए प्रवासी प्रजातियों के लिए सीएमएस राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था ।

44 वर्षीय अभिनेता इंटरनेट पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है । कई लोगों उन्हें उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए माफी मांगने को कह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को #ArrestRandeepHooda ट्रेंड कर रहा था क्योंकि ट्विटर पर अभिनेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जा रही थी । 

टॅग्स :मायावतीरणदीप हुड्डासंयुक्त राष्ट्रसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos