लाइव न्यूज़ :

चुनाव नतीजों पर एक्टर प्रकाश राज का PM को खत, पूछा- Dear पीएम, क्या आप सही में जीते हैं?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 08:25 IST

प्रकाश राज ने पीएम मोदी से खत के द्वारा पूछा है कि क्या आप सही में जीते हैं? उन्होंने अपने ट्विटर पर पीएम मोदी के नाम खुला खत लिखा है।

Open in App

गुजरात और हिमाचल चुनाव के परिणाम आने के बाद हर कोई मोदी सरकार को बधाई दे रहा है। ऐसे में बीजेपी के आलोचक माने जाने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने गुजरात चुनावों में भगवा पार्टी की जीत पर उसकी तारीफ की, लेकिन साथ ही पूछा कि पार्टी 150 से ज्यादा सीट लाने के अपने लक्ष्य को हासिल क्यों नहीं कर पाई। 

प्रकाश राज ने पीएम मोदी से खत के द्वारा पूछा है कि क्या आप सही में जीते हैं? उन्होंने अपने ट्विटर पर पीएम मोदी  के नाम खुला खत लिखा है। इस खत में प्रकाश राज ने पूछा है कि आपके विकास मॉडल का क्या हुआ? आप लोग तो 150+ सीटें जीत रहे थे, उसका क्या हुआ? 

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी लिखा है 'हमारे देश के पास पाकिस्तान, धर्म, जाति, धमकाने वाले समूहों का समर्थन करना और आपसी रंजिश निकालने की तुलना में बड़े मुद्दे हैं। हमारे पास वास्तविक ग्रामीण मुद्दे हैं।' उन्होंने कहा कि किसान, गरीब और ग्रामीण भारत की 'नजरअंदाज की गई आवाज' और तेज हो गई है। प्रकाश राज ने पीएम  से पूछा कि क्या वह ये आवाज सुन सके। फिलहाल बीजेपी की ओर से उनके इस खत को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर बीजेपी समर्थकों ने अपनी प्रतिक्रियां पेश की हैं।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017प्रकाश राजखतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण