लाइव न्यूज़ :

Actor Mohanlal resigned: अभिनेता मोहनलाल ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 27, 2024 15:59 IST

Actor Mohanlal resigned: अभिनेता मोहनलाल ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यकारी समिति के सभी सदस्यों ने अपना संयुक्त इस्तीफा सौंप दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता मोहनलाल ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया उन पर चुप रहने को लेकर कई लोगों ने निशाना साधा थाकार्यकारी समिति के सभी सदस्यों ने अपना संयुक्त इस्तीफा सौंप दिया है

Actor Mohanlal resigned: अभिनेता मोहनलाल ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यकारी समिति के सभी सदस्यों ने अपना संयुक्त इस्तीफा सौंप दिया है। फिल्म संस्था ने कहा कि दो महीने में चुनाव के बाद एक नई समिति का गठन किया जाएगा। 

हेमा समिति की रिपोर्ट और उसके बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इस्तीफों का दौर जारी है। महिला पेशेवरों के उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के न्यायमूर्ति के हेमा समिति के विस्फोटक निष्कर्षों के बाद से  मलयालम फिल्म जगत में हलचल शुरू हुई। सबसे पहले यौन शोषण के आरोपों पर दो हाई-प्रोफाइल इस्तीफे हुए।

फिल्म उद्योग में बैठे कथित उत्पीड़कों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार पर बढ़ते दबाव के बीच, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और महिला एक्टर्स पर हुए अत्याचारों की जांच के लिए सात सदस्यीय विशेष टीम गठित करने का निर्णय लिया।

इससे पहले  जाने माने अभिनेता सिद्दीक ने एक अभिनेत्री द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद रविवार को ‘एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स’ (एएमएमए) के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। 

दुर्व्यवहार के आरोपों का सामना कर रहे फिल्म निर्माता रंजीत ने भी केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया था। रंजीत पर बांग्ला फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री ने  दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।

उत्पीड़न के ताजा विवरण सामने आने के साथ ही और भी कई रहस्य सामने आए हैं। यहां तक ​​कि अभिनेता-राजनेता मुकेश से जुड़ा एक पुराना मामला भी फिर से सामने आ गया। हेमा समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से ही कई महिला कलाकारों ने सामने आकर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न या दुर्व्यवहार के बारे में खुल कर बोला है। मोहनलाल एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के अध्यक्ष थे और उन पर चुप रहने को लेकर कई लोगों ने निशाना साधा था।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयनयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन