लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: अभिनेता और टीडीपी नेता नंदमूरी हरिकृष्णा का सड़क हादसे में हुआ निधन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2018 09:29 IST

Nandamuri Harikrishna Died in Road Accident: अभिनेता से राजनेता बने तेलंगाना के टीडीपी नेता नंदमूरी हरिकृष्णा का भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस जबरदस्त हादसे में उनकी जान चली गई है। हादसे में उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं।

Open in App

अभिनेता से राजनेता बने तेलंगाना के टीडीपी नेता नंदमूरी हरिकृष्णा का भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस जबरदस्त हादसे में उनकी जान चली गई है। हादसे में उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं।

कार का एक्सीडेंट आज सुबह हुआ जिसमें  नंदमूरी हरिकृष्णा  का निधन हो गया। खबरों के मुताबिक यह हादसा बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे का है। टीडीपी नेता 61 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक हरिकृष्णा आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक प्रशंसक की शादी में भाग लेने जा रहे थे। वह खुद ही अपनी कार ड्राइव कर रहे थे।

हादसा नलगोंडा राजमार्ग पर हुआ। बता दें कि नंदामुरी हरिकृष्णा जाने माने साउथ एक्टर और TDP नेता थे। सड़क हादसे के बाद उन्हें गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद नंदमुरी हरिकृष्णा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कहा जा रहा है कि  अधिक खून निकल जाने के कारण उनका निधन हुआ है। एनआई के ट्वीट की फोटो से साफ हो रहा है कि हादसा बेहद बड़े रूप में था। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। अभिनेता की कार किस से टकराई अभी से साफ नहीं हो पाया है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवससड़क दुर्घटनानंदमूरी हरिकृष्णा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos