लाइव न्यूज़ :

जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय सदस्य दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 5, 2021 18:01 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच फरवरी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक सक्रिय सदस्य को शुक्रवार को नयी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने ट्वीट किया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा निवासी मुनीब सोफी को कुलगाम जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सोफी पाकिस्तानी आतंकवादी वलीद भाई के लिए काम करता था, जिसे सुरक्षाबलों ने पिछले साल कुलगाम जिले में मुठभेड़ में मार गिराया था।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘कुलगाम पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के वांछित शीर्ष सक्रिय सदस्य, बिजबेहरा निवासी मुनीब सोफी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे, नयी दिल्ली से गिरफ्तार किया जिसे आज कतर से वापस भेजा गया था। वह पाकिस्तानी आतंकवादी वलीद भाई के लिए काम करता था जो पिछले साल कुलगाम जिले में मुठभेड़ में मारा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?