लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला स्तर पर बनेगी कार्ययोजना

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के अनुभवों से सीख लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने तीसरी लहर की आंशका के मद्देनजर तैयारी तेज कर दी है और जिला स्तर पर कार्ययोजना बनाई जा रही है।

प्रदेश सरकार के सूचना विभाग की ओर से यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ज़िले के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में कार्ययोजना बनाकर उसे 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अवसरंचना को सशक्त बनाने और छत्तीसगढ़ के दूरदराज के इलाक़ों तक सभी सुविधाओं से युक्त उपचार व्यवस्था बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी ।

छत्तीसगढ़ सरकार ने बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान हुए अनुभवों को देखते हुए शासन ने गांवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती देने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना है, ताकि यदि तीसरी लहर की स्थिति बनती भी है तो उससे पूरी क्षमता के साथ निपटा जा सके।’’

बयान के अनुसार, बघेल ने कहा कि पिछले 6 माह में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज की व्यवस्था सुदृढ़ करने की दृष्टि से इन अस्पतालों में आक्सीजन संबंधी उपकरण, आई.सी.यू. बिस्तर, वेन्टिलेटर इत्यादि की संख्या में वृद्धि की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए