लाइव न्यूज़ :

जेल में आसाराम के महिमामंडन मामले में एक बंदी रक्षक पर कार्रवाई, तीन को कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: January 2, 2021 18:44 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), दो जनवरी शाहजहांपुर जिला कारागार में कथावाचक आसाराम के शिष्यों द्वारा कंबल वितरण कर उनका महिमामंडन करने के मामले में एक बंदी रक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है जबकि तीन बंदी रक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैl

मामले में उप महानिरीक्षक द्वारा जांच रिपोर्ट महानिदेशक कारागार को भेजी गई हैl

जेल उपमहानिरीक्षक आर एन पांडेय ने बरेली से फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि जिला कारागार शाहजहांपुर में आसाराम बापू का महिमामंडन करने को मामले में जांच में पाया गया कि कृपाल हत्याकांड में 2015 से 2019 तक जेल में बंद रहा नारायण पांडे और अर्जुन जेल नहीं आये थे।

उन्होंने बताया कि आसाराम के आश्रम की ओर से नरेंद्र गिरी समेत तीन लोग आए थे उनमें कृपाल हत्याकांड में शामिल रहा अर्जुन नहीं था, लेकिन जेल अधीक्षक द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में नारायण पांडे तथा अर्जुन की मौजूदगी दिखायी गयी है।

पांडेय ने बताया कि जांच में उन्होंने जेल गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे तथा आगंतुक रजिस्टर देखा तो पाया कि वहां पर कंबल वितरण वाले दिन इन लोगों की एंट्री नहीं की गई थी जो एक गंभीर अपराध है इसीलिए प्रथम गेट के बंदी रक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई हैl दूसरे गेट पर तैनात बंदी रक्षक एवं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद दो बंदी रक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैl

जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने भी एक बंदी रक्षक पर विभागीय कार्रवाई तथा तीन अन्य बंदी रक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की हैl

उल्‍लेखनीय है कि 21 दिसंबर को शाहजहांपुर के जिला कारागार में आसाराम बापू आश्रम की ओर से कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ था। आरोप है कि इस दौरान आसाराम बापू का महिमामंडन भी किया गया जिसकी प्रेस रिलीज जेल अधीक्षक ने जारी की थी। पीड़िता के पिता ने भी कारागार में हुए आसाराम के महिमामंडल के मामले में आपत्ति की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए