लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज का निधन, राम मंदिर निर्माण में दिया था महत्वपूर्ण योगदान, राज्‍यपाल ने शोक जताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2022 14:39 IST

राजभवन के अनुसार, राज्यपाल मिश्र ने आचार्य धर्मेन्द्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आचार्य धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने ने भी आचार्य के निधन पर शोक जताया है।

जयपुरः राजस्‍थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को श्रीपंचखण्ड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज के निधन पर शोक जताया है। वह 80 साल के थे। मिली जानकारी के अनुसार आचार्य बीते कई दिनों से जयपुर के सवाई मान सिंह सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें 'वेंटिलेटर' पर रखा गया था जहां उनका निधन हो गया।

राजभवन के अनुसार, “राज्यपाल मिश्र ने आचार्य धर्मेन्द्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना भी की।” केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी आचार्य धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया।

उन्‍होंने ट्वीट किया, “प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज बैकुंठ धाम वासी हो गए। राम मंदिर निर्माण आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पूज्य संत का इहलोक छोड़ जाना सर्व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।” आचार्य का मठ जयपुर के पास विराटनगर में है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया भी पिछले सप्ताह हालचाल जानने एसएमएस अस्पताल पहुंचे थे। आचार्य स्वामी धर्मेंद्र के दो बेटे हैं, सोमेंद्र शर्मा और प्रणवेंद्र शर्मा। सोमेंद्र की पत्नी और आचार्य की बहू अर्चना शर्मा इस समय गहलोत सरकार में समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष हैं। आचार्य ने श्रीराम मंदिर आंदोलन में  महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :जयपुरकलराज मिश्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील