लाइव न्यूज़ :

Acharya Satyendra Das: अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास का 83 वर्ष की आयु में निधन

By रुस्तम राणा | Updated: February 12, 2025 10:01 IST

आचार्य सत्येंद्र दास को 2 फरवरी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद 3 फरवरी को न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर थी।

Open in App

Acharya Satyendra Das passed away: अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में निधन हो गया। संस्थान की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि वह 83 वर्ष के थे। आचार्य सत्येंद्र दास को 2 फरवरी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद 3 फरवरी को न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 फरवरी को आचार्य सत्येंद्र दास के स्वास्थ्य का जायजा लेने के लिए एसजीपीजीआई का दौरा किया था। 

6 दिसंबर 1992 को जब बाबरी मस्जिद को गिराया गया था, तब भी दास पुजारी थे। उन्होंने ही विध्वंस से पहले मूर्तियों को पास के फकीरे मंदिर में स्थानांतरित किया था और विध्वंस के बाद उन्होंने मूर्तियों को राम जन्मभूमि पर अस्थायी मंदिर में रखा था। और अयोध्या में नए राम मंदिर के अभिषेक समारोह के बाद से सत्येंद्र दास इसके मुख्य पुजारी हैं।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी