लाइव न्यूज़ :

अवैध गांजा पकड़ कर छोड़ने का आरोप: थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी निलंबित

By भाषा | Updated: August 12, 2021 14:09 IST

Open in App

रायपुर, 12 अगस्त छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भ्रष्टाचार के आरोप के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी और सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है।

कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि राज्य के पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी के निर्देश पर जिले के जनकपुर थाने के प्रभारी जवाहर लाल गायकवाड़ और कुंवारपुर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीचंद कश्यप को तत्काल प्रभव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही मामले की विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

सिंह ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों पर एक वाहन से अवैध गांजा पकड़ने तथा आरोपियों से पैसे लेकर उन्हें छोड़ने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस महीने की तीन तारीख को पुलिस ने जनकपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बहरासी गांव में एक वाहन से मादक पदार्थ गांजा जब्त किया था। उन्होंने बताया कि बाद में थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने पैसे लेने के बाद वाहन को छोड़ दिया था।

उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल को मामले की जांच करने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सिंह ने बताया कि निलंबन अवधि में दोनों पुलिसकर्मियों का मुख्यालय रक्षित केंद्र बैकुंठपुर तय किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राज्य के पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया था कि वह शराब और गांजे की तस्करी पर कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि अवस्थी ने कहा था कि शराब और गांजे की तस्करी होने पर संबंधित थाना प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए