लाइव न्यूज़ :

लड़की को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 1, 2021 11:15 IST

Open in App

बलिया जिले के सुखपुरा क्षेत्र के एक गांव में 17 साल की एक लड़की को कथित रूप से अगवा कर उससे बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी को गत 25 अगस्त को सुल्तान (25) नामक युवक ने अगवा कर लिया। बहुसंख्यक समुदाय की उस किशोरी के पिता की शिकायत पर सुल्तान के विरुद्ध अगवा करने का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को वह किशोरी पिछली 30 अगस्त को बलिया रेलवे स्टेशन पर मिली। पुलिस ने किशोरी का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद अदालत में कलमबंद बयान दर्ज कराया। लड़की ने सुल्तान पर अगवा कर बलात्कार करने का आरोप लगाया। किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में बलात्कार व पॉस्को कानून की धारा के तहत आरोप जोड़े गए। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सुल्तान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए