लाइव न्यूज़ :

नोएडा में छात्रा से मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 23, 2021 09:09 IST

Open in App

नोएडा, 23 अक्टूबर नोएडा में दनकौर थाना क्षेत्र के चागोली गांव के पास साइकिल पर सवार एक छात्रा के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया।

दनकौर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाठक ने बताया कि ककोड़ क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा साइकिल पर सवार होकर शुक्रवार को स्कूल जा रही थी। चागोली गांव के पास कपिल भाटी नामक युवक ने उसे साइकिल से गिरा दिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। वहां से गुजर रहे लोगों ने छात्रा को उसके चंगुल से छुड़ाया।

उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर दनकौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार तड़के आरोपी कपिल भाटी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

क्रिकेटIND vs SA 3rd ODI: 80 गेंद में शतक, 8 चौके और 6 छक्के, भारत के खिलाफ 7वां शतक

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

कारोबारIndiGo Crisis: 1000 से अधिक विमान कैंसिल?, रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, कई स्पेशल ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानिए टाइम टेबल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित