लाइव न्यूज़ :

गर्भवती पत्नी की हॉकी स्टिक से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 1, 2021 00:08 IST

Open in App

महाराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सात माह की गर्भवती अपनी पत्नी की हॉकी स्टिक से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में आरोपी पति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पिपरा थाना क्षेत्र के निवासी हरिराम चौधरी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सरोज (25) की शादी पांच साल पहले फरेंदा थाना क्षेत्र के भागवत नगर गांव के रहने वाले संतोष चौधरी नामक व्यक्ति से की थी। उन्होंने बताया कि हरिराम का आरोप है कि संतोष उनकी बेटी सरोज को दहेज की मांग को लेकर अक्सर मारा-पीटा करता था। उनकी बेटी सात माह की गर्भवती थी, लेकिन उसका पति उसे अक्सर मारने पीटने के साथ-साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। सूत्रों के मुताबिक आरोप है कि संतोष ने सोमवार रात सरोज की हॉकी स्टिक से इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर सरोज के पिता हरि राम चौधरी मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां अपनी बेटी का शव मिला। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में आरोपी संतोष को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए