लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी के आधे फॉलोवर्स फर्जी, लिस्ट में ट्रंप और पोप भी शामिल

By भारती द्विवेदी | Updated: March 14, 2018 12:24 IST

फिलहाल ट्विटर पर नरेंद्र मोदी 41 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, वहीं राहुल गांधी को 6.15  मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 14 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देश ही नहीं विदेशों में भी काफी है। भारत में पीएम मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता हैं। लेकिन ट्विटर ऑडिट रिपोर्ट की माने तो पीएम मोदी को फॉलो करने वाले 60 फीसदी अकाउंट फेक है। हालांकि की ट्विटर के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि ट्विटर ऑडिट रिपोर्ट को सीरियसली नहीं लिया जाना चाहिए।

लेकिन जो रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक ट्विटर के ऑडिट में जिन नेताओं और फेमस हस्तियों के अकाउंट के बारे में कहा गया है, उनमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पोप फ्रांसिस, किंग सलमान और राहुल गांधी जैसे नाम शामिल हैं। ट्विटर ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक फेक फॉलोवर्स सूची में प्रधानमंत्री मोदी सबसे ऊपर हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं।

पोफ फ्रांसिस को फॉलो करने वाले 48 फीसदी अकाउंट फेक हैं, वहीं साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को 26 फीसदी, राहुल गांधी को 69 फीसदी और अरविंद केजरीवाल को 51 फीसदी, फेक अकाउंट फॉलो करते हैं। पीएम मोदी, राहुल गांधी और केजरीवाल तीनों की ही असली फॉलोवर्स की संख्या कम है। इस रिपोर्ट में असली फॉलोवर्स की जानकारी भी दी गई है। उस के मुताबिक पीएम मोदी के पास 16,191,426, केजरीवाल के पास 6,321,697 और राहुल के पास 1,715,634 ही असली फॉलोवर्स हैं। 

ट्विटर का ये ऑडिट रिपोर्ट इसी साल 21 फरवरी जारी की गई थी। जब ये रिपोर्ट आई थी तब पीएम मोदी के ट्विटर फॉलोवर की संख्या 40.3 मिलियन यानी 4.3 करोड़ थी। जो केवल 30 दिनों के अंदर बढ़कर 0.7 मिलियन हुई है। फिलहाल ट्विटर पर नरेंद्र मोदी 41 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, वहीं राहुल गांधी को 6.15  मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गाँधीअरविन्द केजरीवालट्विटररजनीकांतडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए