लाइव न्यूज़ :

1.6 लाख से ज्यादा भारतीयों ने 2021 में छोड़ी नागरिकता, केंद्र सरकार ने साझा किए आंकड़े

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 19, 2022 18:04 IST

केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि 1,63,370 लोगों ने साल 2021 में अपनी भारतीय नागरिकता त्याग दी और वो किसी और देश जाकर बस गए. ये आंकड़ा साल दर साल बढ़ता जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2019 में 1,44,017 भारतीयों ने अपनी नागरिकता त्याग दी.सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका बसने के लिए पसंदीदा विकल्प बना हुआ है.

नई दिल्ली: अपनी नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में 2021 में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई. साल 2020 में 85,256 के विपरीत 1,63,370 लोगों ने भारतीय नागरिकता त्याग दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों से ये जानकारी मिली. वहीं, साल 2019 में 1,44,017 भारतीयों ने अपनी नागरिकता त्याग दी.

लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद हाजी फजलुर रहमान के जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (MoS) नित्यानंद राय ने यह जानकारी साझा की. रहमान ने 2019 की शुरुआत तक अपनी नागरिकता छोड़ने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या, इस कदम के लिए बताए गए कारणों और उन देशों के बारे में विवरण मांगा था जहां उन्हें नागरिकता मिली थी.

सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका बसने के लिए पसंदीदा विकल्प बना हुआ है, देश में नागरिकता प्राप्त करने वाले भारतीयों की संख्या 2020 में 30,828 से बढ़कर 2021 में 78,284 हो गई है. ऑस्ट्रेलिया पिछले एक साल में दूसरे पसंदीदा देश के रूप में उभरा है. ऐसे में 23,533 भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया में बसने के लिए भारत का नागरिकता का त्याग किया है. 

साल 2020 में कम से कम 13,518 भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी नागरिकता छोड़ दी. फिलहाल, कनाडा कुल 21,597 भारतीयों ने देश की नागरिकता चुनने और अपनी नागरिकता छोड़ने के साथ 2021 में तीसरे नंबर पर खिसक गया. पिछले साल दिसंबर में एक संसद सत्र में राय ने कहा कि पिछले सात वर्षों में 30 सितंबर, 2021 तक 8.5 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी.

शीर्ष 10 देश जिनके लिए भारतीयों ने 2021 में अपनी नागरिकता त्याग दी:

-अमेरिका (2021 में 78,284)

-ऑस्ट्रेलिया (2021 में 23,533)

-कनाडा (2021 में 21,597)

-यूनाइटेड किंगडम (2021 में 14,637)

-इटली (2021 में 5,986)

-न्यूजीलैंड (2021 में 2,643)

-सिंगापुर (2021 में 2,516)

-जर्मनी (2021 में 2,381)

-नीदरलैंड (2021 में 2,187)

टॅग्स :भारतअमेरिकाऑस्ट्रेलियाकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?