लाइव न्यूज़ :

पिछले चार साल के मुकाबले इस साल ट्रेनें सबसे ज्यादा लेट चलीं, ऐप से मिले आंकड़े

By IANS | Updated: January 16, 2018 21:03 IST

पोर्टल रेलयात्री ने कहा कि कोहरे से सर्वाधिक प्रभावित ट्रेन गुवाहाटी-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस है, जो कि 52 घंटे तक की देरी से चली।

Open in App

उत्तर भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कमी आने के बाद, एप आधारित रेलवे टिकटिंग सेवा ने अनुमान लगाया है कि मौजूदा कोहरे के मौसम में ट्रेन के देरी से चलने की घटना में पिछले चार वर्षो में सर्वाधिक इजाफा हो सकता है। एप आधारित ट्रेवल पोर्टल रेलयात्री ने कहा, "रेलयात्री द्वारा राष्ट्रीय रेल विलंब सूचकांक से प्राप्त परिणाम के अनुसार इस कोहरे के मौसम में दिसंबर 2017 में ट्रेनें औसत रूप से 87 मिनट देरी से चलीं, जबकि उत्तरी भागों में कई जगहों पर अभी कोहरे का मौसम बाकी है।"पोर्टल के अनुसार, ट्रेनों के देरी से चलने के आंकड़े का पता लाइव ट्रेन ट्रेकिंग डाटा से चला, जिसके आंकड़े 15 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच यात्रियों के द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।पोर्टल के अनुसार, 2014-15 में ट्रेनों के देरी से चलने का औसत समय 72 मिनट था, जबकि 2015-16 में यह आंकड़ा सुधरकर 47 मिनट हो गया था। लेकिन 2016-17 के दौरान यह समय बढ़कर 96 मिनट हो गया। रेलयात्री के अनुसार, देश के उत्तरी भाग में सर्दियों के दौरान कोहरा आम बात है, लेकिन इसके व्यापक प्रभाव से पूरे देश में ट्रेनें देरी से चलती हैं।रेलयात्री ने कहा कि कोहरे से सर्वाधिक प्रभावित ट्रेन गुवाहाटी-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस है, जो कि 52 घंटे तक की देरी से चली। इसके बाद आनंद विहार-सियालदह पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी 48 घंटे तक की देरी से चली।

टॅग्स :इंडियन रेलवे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत9 लाख सीनियर सिटिजन ने सिर्फ 3 महीने में बचाए इंडियन रेलवे के 40 करोड़, लेकिन कैसे? 

रोजगारभारतीय रेलवे में 3800 से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"