लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एसीबी ने की कार्रवाई

By भाषा | Updated: February 2, 2021 19:00 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो फरवरी कर्नाटक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा 30 स्थानों पर सात सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी कर अचल संपत्ति में भारी निवेश के अलावा ढेर सारी नकदी और सोना बरामद किया गया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरू, बल्लारी, कोलार, धारवाड़, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा और कलबुर्गी में आय से अधिक संपत्ति के मामले दर्ज किए गए और बाद में पुलिस अधीक्षकों की देखरेख में तलाशी ली गई।

जिन अधिकारियों के घरों पर छापा मारा गया उनमें देवराज कल्लेश, पांडुरंग गराग, जयराज के वी, डॉ एस एन विजय कुमार, डॉ श्रीनिवास, चन्नाबसप्पा अवाट और श्रीनिवास शामिल हैं।

एसीबी के एक अधिकारी के मुताबिक, एक अधिकारी ने कलबुर्गी में फ्लैटों में विशाल निवेश किया था और उसके पास 23 एकड़ जमीन का मालिकाना हक था, जिसे हाल ही में खरीदा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए