लाइव न्यूज़ :

शिक्षाविद व छात्र ‘पैक्ट 2030’ के जरिए भारत की शून्य उत्सर्जन प्रतिबद्धता को मजबूती देंगे

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर भारतीय शिक्षाविद और छात्र ‘पैक्ट 2030’ के माध्यम से शून्य कार्बन उत्सर्जन संबंधी भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करने का संकल्प लेंगे। ‘पैक्ट 2030’ एक वार्षिक सम्मेलन है जिसका मकसद सतत विकास पर अपनी तरह की पहली घोषणा करना और परिवर्तन में मदद करने का संकल्प लेना है।

लंदन स्थित क्यूएस हर साल दुनिया भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी करता है और क्यूएस आई-गेज उसकी भारतीय एजेंसी है और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा सह-आयोजित किए जाने वाले वार्षिक सम्मेलन के पीछे इस एजेंसी की मुख्य भूमिका होगी।

पहला सम्मेलन अगले साल 17 से 19 जनवरी के बीच गोवा में होगा और उम्मीद है कि प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के 100 से अधिक शिक्षाविद अपनी तरह की पहली और ऐतिहासिक घोषणा करने के लिए एकत्र होंगे।

इस सम्मेलन की मेजबानी पेट्रोलियम और ऊर्जा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून और कलासलिंगम विश्वविद्यालय, तमिलनाडु द्वारा की जा रही है।

क्यूएस आई-गेज के निदेशक अश्विन फर्नांडिस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सीओपी26’ में घोषणा की थी कि भारत 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को अपनाएगा। उन्होंने कहा कि इस अहम लक्ष्य में शैक्षिक संस्थानों के नेतृत्व और योगदान में तेजी लाने के लिए भारतीय अकादमिक समुदाय के अंदर एक तत्काल आवश्यकता महसूस की गई।

उन्होंने कहा कि नेतृत्व, अनुसंधान, शिक्षण, परिसर संचालन और सामुदायिक सेवा के जरिए वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में समाज की मदद करने में शैक्षणिक संस्थानों की अग्रणी भूमिका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए