लाइव न्यूज़ :

DUSU Election 2018: डीयू में एबीवीपी की जीत राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है- अमित शाह

By भाषा | Updated: September 13, 2018 23:43 IST

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में एबीवीपी की जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा में युवाओं के विश्वास की जीत बताया

Open in App

नई दिल्ली, 14 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में एबीवीपी की जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा में युवाओं के विश्वास की जीत बताया और इसे विभाजनकारी और अवसरवादी राजनीति के खिलाफ मिला जनादेश बताया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा एबीवीपी के झोली में अध्यक्ष समेत तीन पद आये।

चुनाव परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद शाह ने ट्वीट किया, ‘‘डूसू चुनाव में मिली इस बड़ी जीत पर एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। यह न केवल राष्ट्रवादी विचारधारा में युवाओं के विश्वास की जीत है बल्कि इसका जनादेश विभाजनकारी और अवसरवादी राजनीति के खिलाफ है।’’ कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के खाते में सिर्फ एक सीट आयी है।एबीवीपी के अंकिव बसोया ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।

ABVP के उम्मीदवार

बीजेपी की यूथ विंग एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए गुर्जर समुदाय से आने वाले अंकिव बसोया को टिकट दिया है। उपाध्यक्ष पद पर शक्ति सिंह को मौका दिया है। वहीं सेक्रेटरी पोस्ट के लिए सुधीर डेढ़ा को मैदान में उतारा है और जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए ज्योति चौधरी एबीवीपी की उम्मीदवार हैं।

CYSS और AISA के उम्मीदवार

सीवाईएसएस और आइसा की तरफ से अध्यक्ष पद पर आइसा के अभिज्ञान को मौका दिया गया है। उपाध्यक्ष पद पर भी आइसा की उम्मीदवार अंशिका सिंह चुनाव लड़ रही हैं। सचिव पद पर सीवाईएसएस के चंद्रमणि देव और जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर सन्नी तंवर चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :अमित शाहदिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए