लाइव न्यूज़ :

जम्मू में पुलिस की मनमानी के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 28, 2021 18:54 IST

Open in App

एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बदसलूकी के खिलाफ शनिवार को यहां दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने नौ घंटे से अधिक समय तक रामबन शहर के पास राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जम्मू शहर के पनामा चौक पर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि बाद में उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए संभागीय आयुक्त, जम्मू के कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। बृहस्पतिवार की रात एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उच्च माध्यमिक विद्यालय और जिला अस्पताल के निर्माण के लिए दी गई जमीन पर ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के विरोध में रामबन में प्रदर्शन किया था। पूर्व विधायक नीलम कुमार लेंगा सहित रामबन के भाजपा नेताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया था। एबीवीपी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा है। प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार रात एक एबीवीपी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और कई अन्य लोगों को हिरासत में लेने के खिलाफ शुक्रवार को जम्मू और रामबन में विरोध प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण