लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे के अयोध्या दौरा रद्द होने पर अबू आजमी ने ली चुटकी, बोले- "मनसे प्रमुख ने डर की वजह से अयोध्या दौरे से तौबा कर लिया"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 23, 2022 15:47 IST

सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने जिस डर से अयोध्या यात्रा रद्द की है कि वो उनपर इस कदर हावी है कि वो उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर में नहीं जाएंगे क्योंकि उसके लिए उनके पास "हिम्मत नहीं बची है।

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे उत्तर भारतीयों से इस कदर डर गये कि उन्होंने अयोध्या जाने से ही तौबा कर लीराज ठाकरे तो सर्जरी का बहाना कर रहे हैं, दरअसल यूपी वालों के खौफ के कारण उनका दौरा टला हैराज ठाकरे सीरियस नेता नहीं हैं, उन्हें कोई वेटेज नहीं देता है, जिसे लेने के लिए वो प्रयास करते रहते हैं

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा 5 जून को प्रस्तावित अयोध्या दौरा कैंसिल होने पर रविवार को पुणे में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आज़मी ने जमकर चुटकी ली।

अबू आजमी के मुताबिक भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की धमकी से मनसे प्रमुख इस कदर डर गये कि उन्होंने अयोध्या जाने से ही तौबा कर ली।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने जिस डर से अयोध्या यात्रा रद्द की है कि वो उनपर इस कदर हावी है कि वो उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर में नहीं जाएंगे क्योंकि उसके लिए उनके पास "हिम्मत नहीं बची है।

राज ठाकरे की सर्जरी वाली दलील पर प्रतिक्रिया देते आजमी ने कहा कि सर्जरी तो बहाना है अयोध्या दौरे को रद्द करने के लिए, दरअसल उनके मन में यूपी वालों को लेकर खौफ है।

अपनी बात को सही ठहराते हुए अबू आजमी ने कहा कि राज ठाकरे और उनकी मनसे पूरे महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के खिलाफ बहुत हिंसक प्रदर्शन किया है, अब यूपी वाले भी उनकी नफरत का जवाब नफरत के साथ दे रहे हैं।

राज ठाकरे पर व्यंग्य करते हुए अबू आजमी ने दाव किया कि राज ठाकरे सीरियस राजनेता नहीं हैं और उन्हें कोई वेटेज भी नहीं देता है, जिसे वो लेने का प्रयास करते रहते हैं।

उन्होंने कहा, "राज ठाकरे बेहद परेशान हैं कि महाराष्ट्र में उनकी राजनीति ही खत्म हो गई है और उन्हें यूपी जाने में की हिमम्त उनमें है नहीं, वो डरे हुए हैं।"

भाजपा और मनसे के कथिततौर पर छुपे हुए गठजोड़ के बारे में बात करते हुए आदमी ने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा को राज ठाकरे को मजहबी राजनीति करने के लिए उकसा रही है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उसी भाजपा के यूपी के सांसद उनका विरोध भी कर रहे हैं। दरअसल भाजपा ठाकरे को इस्तेमाल कर रही है और वो हो रहे हैं।

मालूम हो कि राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के मद्देनजर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विशेषतौर पर उनकी अयोध्या यात्रा का विरोध करते हुए कहा था कि अगर राज ठाकरे अयोध्या आना चाहते हैं तो उन्हें यूपी की सीमा में प्रवेश करने से पहले यूपी के युवाओं से मांफी मांगनी होगी।

वहीं राज ठाकरे ने बढ़ते हुए बवाल के बीत बीते हफ्ते इस बात की घोषणा कर दी की वो अयोध्या नहीं जाएंगे और उन्होंने कहा कि इसका कारण वो पुणे की सभा में बताएंगे।

राज ठाकरे ने रविवार को पुणे की जनसभा में कहा उनकी अयोध्या यात्रा इसलिए कैंसिल हुई है क्योंकि इसके जरिये उन्हें राजनीतिक जाल में फांसा जा रहा था। राज ठाकरे का इशारा अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना की ओर था, जिसका उन्होंने नाम नहीं लिया।

इसके अलावा मनसे प्रमुख ने शारीरिक बीमारियों का भी हवाला दिया था कि उतनी दूर की यात्रा करने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि वो पैर और कमर में दर्द से पीड़ित हैं और आगामी 1 जून को वो अपने कूल्हे की हड्डी की सर्जरी करवाने वाले हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Abu Asim Azmiमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाअयोध्याAyodhyaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?