लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों को धन मुहैया कराने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 8, 2021 01:38 IST

Open in App

रायपुर, सात दिसंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने आतंकवादी संगठनों को धन मुहैया कराने के मामले में फरार आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

रायपुर जिले की अदालत ने आतंकवादी संगठन सिमी और इंडियन मुजाहिदीन को धन मुहैया कराने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को नवंबर में 10—10 साल कारावास की सजा सुनाई थी।

जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जिले से राजू खान (56) को गिरफ्तार कर लिया है। वह वर्ष 2013 से फरार था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 2013 में आतंकवादी संगठनों को धन मुहैया कराने के आरोप में धीरज साव, जुबैर हुसैन, पप्पू मण्डल और आयशा बानो को गिरफ्तार किया था। इस दौरान राजू खान फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने नवंबर, 2021 में धीरज साव, जुबैर हुसैन, पप्पू मण्डल और आयशा बानो को 10—10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं पुलिस को अन्य आरोपी राजू खान की तलाश थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खान की तलाश के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि उसका संबंध कश्मीर से है तथा जुबैर हुसैन और आयशा बानो से भी इसका संबंध है। हुसैन और बानो सिमी तथा इंडियन मुजाहीद्दीन के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि 2013 में जब धीरज साव और अन्य आरोपी पकड़े गए तब से खान पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर निवास कर रहा था।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस को जानकारी मिली कि खान दुर्गापुर जिले में है तब पुलिस दल को वहां रवाना किया गया। दल के सदस्य राजू खान के निवास स्थान के करीब लगातार मौजूद रहे तथा मौका मिलते ही खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि खान को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया है। उससे इस संगठन में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?