लाइव न्यूज़ :

सर्वे: अभी हुए लोकसभा चुनाव तो दिल्ली में बीजेपी जीत लेगी सभी 7 सीटें, आप-कांग्रेस गठबंधन से बदल सकता है समीकरण

By विकास कुमार | Updated: March 5, 2019 21:06 IST

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे में यह बात सामने आई है. एयर स्ट्राइक के पहले बीजेपी को 45 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है तो वहीं उसके एयर स्ट्राइक के बाद 47 फीसदी वोट मिलने की बात सर्वे में सामने आई है. वहीं आम आदमी पार्टी को 42 फीसदी वोट मिलने की बात सामने आई है.

Open in App
ठळक मुद्देसर्वे में कहा गया है कि अगर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होता है तो बीजेपी 4 सीटों पर ही जीत पाएगी.दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आज ही यह एलान किया है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा.सर्वे के मुताबिक अगर दिल्ली में अभी चुनाव हुए तो बीजेपी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर विजय पताका फहराएगी.

एक ताजा सर्वे में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांगेस का सूपड़ा साफ होता हुआ दिख रहा है. सर्वे के मुताबिक अगर दिल्ली में अभी चुनाव हुए तो बीजेपी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर विजय पताका फहराएगी. वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा. 

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे में यह बात सामने आई है. एयर स्ट्राइक के पहले बीजेपी को 45 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है तो वहीं उसके एयर स्ट्राइक के बाद 47 फीसदी वोट मिलने की बात सर्वे में सामने आई है. वहीं आम आदमी पार्टी को 42 फीसदी वोट मिलने की बात सामने आई है.

दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आज ही यह एलान किया है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा, जबकि इसी दौरान अरविन्द केजरीवाल गठबंधन के लिए उतावले दिख रहे थे. शीला के एलान के बाद उन्होंने भी ट्वीट करते हुए कहा था कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच गुप्त करार हुआ है और जनता इस अपवित्र गठबंधन को चुनाव में हराने का काम करेगी. 

यदि कांग्रेस और आप में हुआ गठबंधन 

सर्वे में कहा गया है कि अगर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होता है तो बीजेपी को 4 सीटों पर जीत मिलेगा और गठबंधन को 3 सीटें मिलेंगी. अरविन्द केजरीवाल ने वोट के बंटवारे को लेकर आशंका जताई थी जो सर्वे में खुल कर सामने आ रहा है. 

अरविन्द केजरीवाल की नहीं सुनी राहुल गांधी ने 

उन्होंने कहा है कि वो मना-मनाकर थक गए लेकिन कांग्रेस गठबंधन के लिए तैयार नहीं हुई. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी के खिलाफ एक साझा उम्मीदवार उतारना होगा और वोटों के बंटवारे को रोकना होगा. अरविन्द केजरीवाल के मुताबिक अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो जाए तो बीजेपी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर चुनाव हारेगी. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीराहुल गांधीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील