लाइव न्यूज़ :

सीबीआई के समक्ष पेश हुए अभिषेक बनर्जी, मतता बनर्जी ने किया ट्वीट- केंद्र के एजेंसी-राज ने हमारा काम चुनौतीपूर्ण बना दिया है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2023 13:28 IST

ममता के ट्वीट से एक घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस नेता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी निजाम पैलेस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कोलकाता स्थित कार्यालय में पेश हुए। वह सीबीआई की स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के संबंध में सीबीआई के समक्ष पेश हुए।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के एजेंसी-राज ने हमारे काम को चुनौतीपूर्ण बना दिया है, लेकिन देशभर में लाखों लोग हमारे साथ हैंः ममतावर्ष 2011 में आज ही के दिन हम 34 साल तक शासन करने वाली सरकार को हटाकर सत्ता में आए थेः बनर्जी

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने की पृष्ठभूमि में कहा है केंद्र के ‘एजेंसी-राज’ ने राज्य का शासन चलाने के उनके काम को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। उन्होंने वाम सरकार को हटाकर 2011 में पहली बार राज्य में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने की वर्षगांठ के मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी।

ममता ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र में एक निरंकुश सरकार के एजेंसी-राज ने हमारे काम को चुनौतीपूर्ण बना दिया है, लेकिन देशभर में लाखों लोग हमारे साथ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2011 में आज ही के दिन हम 34 साल तक शासन करने वाली सरकार को हटाकर सत्ता में आए थे और पश्चिम बंगाल में ‘मां, माटी, मानुष’ सरकार बनायी थी।’’

ममता के ट्वीट से एक घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस नेता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी निजाम पैलेस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कोलकाता स्थित कार्यालय में पेश हुए। वह सीबीआई की स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के संबंध में सीबीआई के समक्ष पेश हुए। इससे एक दिन पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के संबंध में टीएमसी के शीर्ष नेताओं के करीबी माने जाने वाले सुजय कृष्ण भद्र के आवास पर भी छापा मारा था। 

टॅग्स :Mamta Banerjeeसीबीआईकोलकाताkolkata
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील