लाइव न्यूज़ :

बीजेपी में शामिल होने वाले अब्दुल्लाकुट्टी को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, सौंपा केरल के उपाध्यक्ष का पद

By भाषा | Updated: October 23, 2019 06:20 IST

दो बार माकपा के सांसद रह चुके अब्दुल्लाकुट्टी को 2009 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने पर वामदल ने निष्कासित कर दिया था। अब्दुल्लाकुट्टी बाद में कांग्रेस में शामिल हो गये थे। वह दो बार विधानसभा के लिए चुने गये।

Open in App

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कन्नूर के पूर्व सांसद ए पी अब्दुल्लाकुट्टी को पार्टी की केरल इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पी एस श्रीधरन पिल्लै ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अब्दुल्लाकुट्टी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।’’

पिल्लै ने केरल में पांच विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे को लेकर मीडिया संगठनों द्वारा कराये गये एक्जिट पोल को भी खारिज कर दिया। इन एक्जिट पोल में भाजपा नीत राजग के खराब प्रदर्शन की बात की गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम कई मीडिया संगठनों द्वारा कराये गये एक्जिट पोल के नतीजे को नहीं मानते हैं। यह हमारी मूल स्थिति है।’’ उन्होंने कहा कि वर्षा की वजह से मतदान प्रतिशत घटा। इस बीच, प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर अब्दुल्लाकुट्टी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, मेरी विचारधारा बदल गयी है और मैं केरल के लोगों की बेहतरी के लिए काम करूंगा। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

दो बार माकपा के सांसद रह चुके अब्दुल्लाकुट्टी को 2009 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने पर वामदल ने निष्कासित कर दिया था। अब्दुल्लाकुट्टी बाद में कांग्रेस में शामिल हो गये थे। वह दो बार विधानसभा के लिए चुने गये।

जब उन्होंने 2019 के आम चुनाव में भाजपा नीत राजग की शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की तब कुछ दिन बाद कांग्रेस ने उन्हें तीन जून को निष्कासित कर दिया था। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील