लाइव न्यूज़ :

'दिल्ली पुलिस से पहले मनोज तिवारी को सब कुछ कैसे पता चला?', शाहीन बाग गोली कांड के खुलासे पर AAP नेता संजय सिंह का BJP पर गंभीर आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 5, 2020 09:43 IST

एक फरवरी को कपिल बैसला ने शाहीन बाग में हवा में दो गोलियां चलाई थी। चश्मदीदों के अनुसार उसने ‘हिंदू राष्ट्र जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए हवाई फायरिंग की। उसे पकड़ लिया गया था और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआप नेता संजय सिंह ने सवाल किया कि दिल्ली पुलिस किसके निर्देश पर उनकी पार्टी पर आरोप लगा रही है।कपिल बैसला के चाचा फतेह सिंह ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘मुझे पता नहीं कि कहां से ये फोटो आ रहे हैं। मेरे भतीजे कपिल का किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है"

दिल्ली पुलिस ने 4 फरवरी 2020 को कहा कि पिछले सप्ताह शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल पर गोलियां चलाने वाला कपिल बैसला (गुर्जर) आम आदमी पार्टी (आप) का सदस्य है, जिसके बाद भाजपा और आप में वाकयुद्ध छिड़ गया। इसी कड़ी में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी पर गंभीर आरोप लगाया है। संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''हार से बौखलाई भाजपा साजिश रच रही है। पुलिस से पहले बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को सब कुछ कैसे पता चल गया?''   संजय सिंह ने यह बात एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखी है। एक पत्रकार  ने ट्वीट ने मनोज तिवारी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें मनोज तिवारी ये बोलते हुए दिख रहे हैं कि शाहीन बाग में गोली चलाने वाला शख्स और उसके पिता गजे सिंह ने साल भर पहले ही आप की सदस्यता ली थी। 

आप नेता संजय सिंह ने सवाल किया कि दिल्ली पुलिस किसके निर्देश पर उनकी पार्टी पर आरोप लगा रही है। उन्होंने पूछा, ‘‘ पुलिस खुलासा करती (कि बैसला आप सदस्य है) उससे पहले ही दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को कैसे उसकी जानकारी मिली गयी।’’ सिंह ने पुलिस पर आप की छवि खराब करने का आरोप लगाया। 

एक फरवरी को कपिल बैसला ने शाहीन बाग में हवा में दो गोलियां चलाई थी। चश्मदीदों के अनुसार उसने ‘हिंदू राष्ट्र जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए हवाई फायरिंग की। उसे पकड़ लिया गया था और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस का दावा- कपिल बैसला और उसके पिता ने  2019 में आप की सदस्यता ली 

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) राजेश देव ने कहा कि वह (बैसला) और उसके पिता 2019 के प्रारंभ में आप में शामिल हुए थे। पुलिस ने कहा कि गजे सिंह ने बसपा के टिकट पर 2012 का नगर निकाय चुनाव भी लड़ा था। उसने कहा कि बैसला का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और पुलिस ने व्हाट्सअप डाटा हासिल कर लिया है। 

कपिल बैसला के परिजनों ने दिल्ली पुलिस के आरोपों से किया इनकार

कपिल बैसला के चाचा फतेह सिंह ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘मुझे पता नहीं कि कहां से ये फोटो आ रहे हैं। मेरे भतीजे कपिल का किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है और न ही मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का। मेरे भाई गजे सिंह (कपिल के पिता) ने 2008 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और वह हार गये थे। उसके बाद हमारे परिवार में किसी का भी किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध ही नहीं रहा।’’ सिंह ने कहा कि कपिल का आप या किसी भी अन्य राजनीतिक दल से जुड़ा कोई दोस्त नहीं है। 

टॅग्स :संजय सिंहआम आदमी पार्टीदिल्ली पुलिसमनोज तिवारीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील