लाइव न्यूज़ :

AAP Rajya Sabha 2024: आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा की, इन पर खेला दांव, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2024 14:12 IST

AAP Rajya Sabha 2024: आम आदमी पार्टी (आप) ने 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को शुक्रवार को अपना उम्मीदवार नामित किया और संजय सिंह तथा एन डी गुप्ता को ऊपरी सदन में दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: नामित किया।

Open in App
ठळक मुद्दे दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नामांकित किया जाएगा।राज्यसभा सीटों के लिए आप को तीन लोगों को नामांकित करना है।राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने नामांकन की घोषणा की।

=AAP Rajya Sabha 2024: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) प्रमुख और पार्टी की वरिष्ठ सदस्य स्वाति मालीवाल को अपना नया राज्यसभा सांसद नामित करने का फैसला किया है। संजय सिंह और एन डी गुप्ता को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नामांकित किया जाएगा।

दिल्ली में इस महीने खाली हो रही राज्यसभा सीटों के लिए आप को तीन लोगों को नामांकित करना है। पार्टी ने कहा कि सांसद सुशील गुप्ता ने अपना ध्यान हरियाणा की चुनावी राजनीति पर केंद्रित करने का इरादा जताया है। सुशील हरियाणा में आप प्रभारी हैं, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने की उम्मीद है। आप के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''...हम इस रास्ते पर चलने के उनके फैसले का सम्मान करते हैं।''

पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने नामांकन की घोषणा की। एक सूत्र ने कहा, ‘‘डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को पहली बार नामित किया गया है। पीएसी ने संजय सिंह तथा एन डी गुप्ता को राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनके दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: नामित करने का फैसला किया है।’’

सूत्र ने बताया कि सुशील कुमार गुप्ता का राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल इस महीने खत्म हो जाएगा। उन्होंने हरियाणा की चुनावी राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय रहने की अपनी अच्छा जतायी है जहां ‘आप’ इस साल के अंत में चुनाव लड़ना चाहती है।

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले से संबंधित धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार संजय सिंह को यहां एक अदालत ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर पुन: नामांकन के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दे दी है। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने सिंह की अर्जी पर यह आदेश पारित किया।

सिंह ने कहा था कि राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका मौजूदा कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है और निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कराने तथा इसके लिए नौ जनवरी तक नामांकन दाखिल करने का एक नोटिस दो जनवरी को जारी किया। अर्जी में तिहाड़ जेल के अधीक्षक को सिंह को दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति देने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

 

टॅग्स :Aam Aadmi Partyसंजय सिंहअरविंद केजरीवालसंसदParliament
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत