लाइव न्यूज़ :

आज PMO का घेराव करेगी AAP, मंडी हाउस से पीएमओ तक निकालेगी विरोध मार्च

By भाषा | Updated: June 17, 2018 08:53 IST

केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के सहयोगी सोमवार से उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरना पर बैठे हैं।

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून: दिल्ली सरकार को काम करने से रोकने में केंद्र पर अपनी शक्तियों का दुरूपयोग करने के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने आज कहा कि रविवार की शाम को वह प्रधानमंत्री कार्यालय तक बड़ा प्रदर्शन मार्च निकालेगी। 

आप नेताओं ने कहा कि दिल्ली के लोग शाम चार बजे मंडी हाउस पर इकट्ठा होंगे और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों के उपराज्यपाल के कार्यालय में धरना का समर्थन करते हुए पीएमओ तक मार्च निकालेंगे। 

आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने बताया , ‘‘ मोदी सरकार बेशर्म है और दिल्ली सरकार को लोगों का काम करने से रोकने के लिए अपनी शक्तियों और संस्थानों का दुरूपयोग कर रही है। ’’ 

आज PMO का घेराव करेगी AAP, मंडी हाउस से पीएमओ तक निकालेगी विरोध मार्च

गुप्ता ने दावा किया कि लोग दिल्ली सरकार के समर्थन में प्रदर्शन करने जा रहे हैं जिसने उन्हें नि : शुल्क जल , कम कीमत में बिजली और अच्छी शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराई है। 

केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के सहयोगी सोमवार से उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरना पर बैठकर मांग कर रहे हैं कि आईएएस अधिकारियों को ‘‘ हड़ताल ’’ खत्म करने के निर्देश दिए जाएं और लोगों के दरवाजे तक राशन आपूर्ति योजना को मंजूरी दें।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील