लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा, हम लोगों को समझाने में असफल रहे लेकिन दिल्ली में हम फिर आएंगे

By भाषा | Updated: May 29, 2019 16:38 IST

पत्र में केजरीवाल ने ‘शानदार’ अभियान चलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि हालांकि परिणाम हमारी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। चुनाव के पश्चात जमीनी समीक्षा में दो मुख्य कारण उभर कर सामने आये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने इस ‘बड़े चुनाव’ को मोदी और राहुल के बीच देखा और उसी अनुसार वोट दियालोगों ने उत्साहपूर्वक हमें आश्वासन दिया है कि दिल्ली विधानसभा के छोटे चुनाव में वे दिल्ली में हमारे द्वारा कराये गये कार्यों के लिए वोट देंगे।

आम चुनावों में अपनी पार्टी की भारी हार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक खुला पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी लोगों को यह समझाने में असफल रही कि लोकसभा चुनावों में उसे क्यों वोट दिया जाना चाहिए।

पत्र में केजरीवाल ने ‘शानदार’ अभियान चलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि हालांकि परिणाम हमारी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। चुनाव के पश्चात जमीनी समीक्षा में दो मुख्य कारण उभर कर सामने आये हैं।

पहला, देश में व्याप्त वातावरण का प्रभाव दिल्ली में भी पड़ा। दूसरा, लोगों ने इस ‘बड़े चुनाव’ को मोदी और राहुल के बीच देखा और उसी अनुसार वोट दिया। उन्होंने कहा कि जो भी कारण हो, लेकिन हम आम लोगों को यह समझाने में सफल नहीं रहे कि आप (पार्टी) को वोट क्यों देना चाहिए। केजरीवाल ने सकारात्मक पहलू के बारे में कहा, ‘‘लोगों ने उत्साहपूर्वक हमें आश्वासन दिया है कि दिल्ली विधानसभा के छोटे चुनाव में वे दिल्ली में हमारे द्वारा कराये गये कार्यों के लिए वोट देंगे।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीमनीष सिसोदियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत