लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी ने 15 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, लेकिन नहीं दी अलका लांबा को जगह

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2019 22:22 IST

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दिल्ली की सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिये 12 मई को मतदान होगा।  कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन को लेकर भी लगभग अब अटकलें खत्म हो गई हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिये पार्टी के 15 स्टार प्रचारकों की सूची 27 मार्च को जारी की है। आप के संयोजक और दिल्ली कैबिनेट के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि चुनाव में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन औेर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सहित लगभग 40 स्टार प्रचारक दिल्ली और अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग की मंजूरी के लिये भेजी जायेगी। जल्द ही प्रचारकों की अगली सूची भी जारी होगी। उन्होंने बताया कि इस सूची में आप के राज्यसभा सदस्य एन डी गुप्ता, सुशील गुप्ता, लोकसभा सदस्य भगवंत मान और दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री शामिल हैं। अलका लांबा पिछले काफी दिनों से पार्टी ने नाराज चल रही हैं। राजीव गांधी भारत रत्न मामले के बाद से ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से उनकी कुछ बन नहीं रही थी। अलका लांबा के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें भी काफी तेज हो गई थी। अलका लाबां ने भी लोकमत के साथ खास बातचीत में कहा था कि अगर कांग्रेस की ओर से ऑफर मिलेगा तो वो जरूर जाएंगी। लेकिन बीच में कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आईं कि अलका लांबा की पार्टी से नाराजगी खत्न हो गई है। ऐसे में फिर से स्टार प्रचारक की लिस्ट में उनका नाम ना होना एक सवालिया निशान है। अलका लांबा चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक हैं।

दिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिये 12 मई को मतदान होगा। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दिल्ली की सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन को लेकर भी लगभग अब अटकलें खत्म हो गई हैं।

 

टॅग्स :अलका लांबाआम आदमी पार्टीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील