लाइव न्यूज़ :

हनुमान पर सियासत जारी, AAP विधायक राम जन्मभूमि ट्रस्ट से अयोध्या में हनुमान की भव्य मूर्ति लगाने का करेंगे अनुरोध

By भाषा | Updated: February 21, 2020 05:56 IST

भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लगातार हनुमान मंदिर जाने के लिए सत्तारूढ़ आप को ट्रोल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसौरभ भारद्वाज ने कहा कि वह अयोध्या में बजरंगबली की शानदार और भव्य मूर्ति बनाने के लिए ट्रस्ट से अनुरोध करेंगे । घोंडा के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा ने कहा है कि आम आदमी बजरंग दल समिति स्थापित की जाएगी और इस समिति के जरिए सुंदरकांड पाठ कराये जाएंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या में बजरंगबली की भव्य मूर्ति बनाने के लिए वह राम जन्मभूमि ट्रस्ट से औपचारिक अनुरोध करेंगे। इससे पहले भारद्वाज ने घोषणा की थी कि बजरंगबली का आशीर्वाद लेने के लिए वह अपने निर्वाचन क्षेत्र ग्रेटर कैलाश के विभिन्न हिस्से में मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करवाऐंगे । भारद्वाज ने कहा कि वह अयोध्या में बजरंगबली की शानदार और भव्य मूर्ति बनाने के लिए ट्रस्ट से अनुरोध करेंगे ।

भारद्वाज ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं ट्रस्ट से समय देने का आग्रह करूंगा। मैं इसके लिए औपचारिक अनुरोध भी करूंगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हनुमान जी भगवान राम के बहुत प्रिय हैं। आपने जहां भी राम मंदिर देखे होंगे वहां हनुमान भी होते हैं क्योंकि प्रत्येक राम मंदिर में राम दरबार होते हैं, जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान होते हैं । ’’

 भारद्वाज ने कहा है कि हर महीने के पहले मंगलवार को सुन्दर कांड का पाठ अलग-अलग इलाकों में किया जाएगा। उधर, घोंडा के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा ने कहा है कि आम आदमी बजरंग दल समिति स्थापित की जाएगी और इस समिति के जरिए सुंदरकांड पाठ कराये जाएंगे ।

शर्मा ने कहा, ‘‘मैं पिछले कुछ वर्षों से सुंदरकांड पाठ करवा रहा हूं लेकिन इस समिति के बनाए जाने से हम इसे बड़े स्तर पर कर सकेंगे । ’’ भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लगातार हनुमान मंदिर जाने के लिए सत्तारूढ़ आप को ट्रोल किया था ।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, ‘‘अब अरविंद केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं । आगामी दिनों में ओवैसी को यही करते देखेंगे। ’’ टीवी पर एक कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने हनुमान चालीसा का पाठ किया था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल को ‘नकली भक्त’ कहा था। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण