लाइव न्यूज़ :

AAP विधायक के काफिले पर गोलीबारी मामला: एक शख्स गिरफ्तार, राजनीतिक पहलू से पुलिस का इनकार

By भाषा | Updated: February 13, 2020 07:49 IST

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना में आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता अशोक मान की मौत हो गई थी। इस मामले में धर्मवीर उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया है। घटना में आप समर्थक हरिन्दर घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि कालू और मान के बीच दुश्मनी थी।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ गांव में आप के नवनिर्वाचित विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात गोलियां चलाने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी लेकिन इस मामले में कोई राजनीतिक पहलू होने से इनकार किया।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ गांव में आप के नवनिर्वाचित विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात गोलियां चलाने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी लेकिन इस मामले में कोई राजनीतिक पहलू होने से इनकार किया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना में आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता अशोक मान की मौत हो गई थी। इस मामले में धर्मवीर उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया है। घटना में आप समर्थक हरिन्दर घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि कालू और मान के बीच दुश्मनी थी।

पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो गोलियां भी बरामद की हैं। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे कोई राजनीतिक पहलू नहीं है। हमले के बाद आप ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था केन्द्र के तहत आता है।

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने गोलीबारी की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार लोगों को कार्रवाई करनी चाहिए।’’ आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘विधायक नरेश यादव के काफिले पर महरौली में हमला, अशोक मान की हत्या... मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।’’ सिंह ने कहा कि घटना अरुणा आसिफ अली रोड पर फोर्टिस अस्पताल के नजदीक हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना आपसी रंजिश के कारण हुई।’’ संवाददाताओं से बातचीत में यादव ने कहा कि जीत के बाद वह अपने विधानसभा क्षेत्र में एक गुरुद्वारा और चर्च गए थे बाद में किशनगढ़ गांव में मंदिर गए। खुली हुई जिप्सी में वापसी के दौरान रात साढ़े दस से पौने ग्यारह बजे के बीच उन्हें गोली चलने की आवाज आयी। बाद में उन्हें ऐहसास हुआ कि हमला उन्हीं के काफिले पर हुआ है।

पुलिस ने बताया कि हरिन्दर और मान दोनों आप समर्थन हैं और एक वाहन में बैठे थे। यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गोली किसी को भी लग सकती थी। मेरी भी जान जा सकती थी। हम रोज ही ऐसी खुली गाड़ियों में घूमते हैं।’’ यह पूछने पर कि क्या इसमें कोई राजनीतिक पहलू भी हो सकता है, यादव ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कालू और मान के बीच आपसी रंजिश के बारे में पुलिस ने बताया कि कालू और दो अन्य लोगों ने पखवाड़े पहले मान को कथित रूप से धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। दोनों ही परिवहन के क्षेत्र में हैं ऐसे में उनकी दुश्मनी और गहरी हो गई। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?