लाइव न्यूज़ :

आप विधायक अमानतुल्ला को मिली जमानत तो केजरीवाल बोले- दिल्ली में जांच करती रही भाजपा, गुजरात हाथ से फिसल गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2022 15:43 IST

आप नेता अमानतुल्लाह को अदालत द्वारा राहत दिए जाने के बाद आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्दे जमानत मिलने के बाद अमानतुल्लाह ने इसे जीत बताते हुए ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की।आप नेता को जमानत मिलने पर केजरीवाल ने कहा कि 24 घंटे नेगेटिव और बदले की राजनीति करना जनता को पसंद नहीं है।

नई दिल्लीः दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में अदालत ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत दे दी है। अमानतुल्लाह को अदालत द्वारा राहत दिए जाने के बाद आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "भाजपा वाले दिल्ली में फर्जी जांच करते रह गये, उधर गुजरात इनके हाथों से फिसल गया। आज 75 साल बाद लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान चाहिए।" केजरीवाल ने ट्वीट में आगे लिखा कि "जनता में जबरदस्त बेचैनी है, 24 घंटे नेगेटिव और बदले की राजनीति करना जनता को पसंद नहीं है।"

इसके साथ ही आप नेता नरेश बाल्यान ने ट्वीट किया और लिखा कि मानतउल्ला खान को बेल मिला। कोर्ट में एक मिनट भी नहीं टीका ACB और दिल्ली पुलिस का दलील। कोर्ट ने ACB को लताड़ते हुआ दिया बेल। बेशर्मों जितना परेशान करना है कर लो। ईश्वर सबका एक एक हिसाब माँगेगा।

उधर, जमानत मिलने के बाद अमानतुल्लाह ने इसे जीत बताते हुए ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की। आप नेता के ऐसा लिखने के बाद कई यूजर्स उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं भाजपा ने भी आप नेता के ट्वीट पर चुटकी लेते हुए कहा कि जमानत मिलना जीत नहीं होती! मालूम हो कि अदालत ने अमानतुल्लाह खान को 1 लाख रुपये की निजी मुचलके पर जमानत दी है।  प्रखर वाजपेयी ने लिखा कि अरे परेशान मत हो जमानत मिली है, कोई राजपाट नहीं मिला है, जल्दी ही फिर से अंदर जाओगे। 

एक यूजर ने लिखा- बेल मिलना विजय नहीं होती यह क्षणिक सुविधा है, शहाबुद्दीन की भाँति ही जेल में सड़ना पड़ेगा। एक अन्य ने लिखा- कैसी जीत, बताइये जरा। बेल पर हो, एक खूनी को भी बेल मिल जाती है। फिर सत्य की जीत कैसे हुई? फैसला आ गया क्या? जब आएगा तब भाषण देना।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालअमानतुल्लाह खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?