लाइव न्यूज़ :

जेसिका लाल मर्डर: AAP के मंत्री ने उठाया सवाल, मनु शर्मा की जल्दी रिहाई पर लटकी तलवार

By भारती द्विवेदी | Updated: April 25, 2018 13:13 IST

मनु शर्मा जेसिका लाल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है। हाल ही में जेसिका की छोटी बहन सबरीना लाल ने जेल अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर बताया कि वो मनु शर्मा को माफ करती हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: मॉडल जेसिका लाल हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे मनु शर्मा की रिहाई पर रोक लग गई है। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र शर्मा ने रिव्यू कमिटी के गठन पर सवाल उठाया है। सत्येंद्र शर्मा ने पूछा है कि सजा कम करने के लिए अचानक मीटिंग क्यों बुलाई जा रही है? सवाल उठाते हुए उन्होंने रिव्यू कमिटी के गठन को स्थगित कर दिया है। 

जेसिका लाल मर्डर केस में मनु शर्मा पिछले 15 साल से तिहाड़ जेल में बंद है। हाल ही में जेसिका की छोटी बहन सबरीना लाल ने जेल अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर बताया कि वो मनु शर्मा को माफ करती हैं। अगर मनु शर्मा की सजा कम होती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। एनडीटीवी से बात करते हुए सबरीना ने कहा है- 'मुझे विश्वास है कि वो जेल में अच्छा काम कर रहा है। मेरे सीने पर एक भार है और मैं खुद के लिए शांति चाहती हूं।'

पिछले तीन महीने से मनु शर्मा ओपन जेल में है। जहां मनु शर्मा को सुबह आठ से जेल छोड़ने और शाम के 6 बजे तक काम करके वापस लौटने की इजाजत है। हर साल अच्छे आचरण के लिए पांच कैदियों को इस तरह से रिवॉर्ड दिया जाता है। 

जेसिका लाल मर्डर केस

29 अप्रैल 1999 को दिल्ली के एक पब में जेसिका लाल की हत्या हुई थी। शराब नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने मॉडल जेसिका लाल को गोली मारी दी थी। 21 फरवरी, 2006 को मनु शर्मा कोर्ट से बरी हो गया। देश में हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद केस की सुनवाई दोबारा दिल्ली हाईकोर्ट में हुई। 20 जनवरी, 2006 को मनु शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

टॅग्स :जेसिका लाल हत्याकांडकोर्टआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील