लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: हनुमान चालीसा के बाद अब हर मंगलवार को AAP कराएगी सुंदरकांड, सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कही ये बात

By अनुराग आनंद | Updated: February 18, 2020 15:28 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव प्रचार के दौरान, वोटिंग वाले दिन और नतीजे वाले दिन भगवान 'हनुमानजी' काफी चर्चा में रहे। दरअसल, केजरीवाल के हनुमान मंदिर जाने पर मनोज तिवारी ने ट्वीट कर इस मामले में विवाद को बढ़ावा दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देकैलाश विजयवर्गीय ने अरविंद केजरीवाल के चुनाव जीतने पर ट्वीट कर कहा था कि हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है।अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी चैनल पर हनुमान चालीसा पढ़ी थी, जिसके बाद से ही चुनाव प्रचार में हनुमानजी की चर्चा होने लगी।

दिल्ली में विधान सभा चुनाव के दौरान हनुमान चालीसा के पाठ के बाद अब शहर के विभिन्न हिस्से में हर मंगलवार को आम आदमी पार्टी सुंदरकांड का पाठ कराएगी। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव प्रचार के दौरान, वोटिंग वाले दिन और नतीजे वाले दिन भगवान 'हनुमानजी' काफी चर्चा में रहे।

दरअसल, केजरीवाल के हनुमान मंदिर जाने पर मनोज तिवारी ने ट्वीट कर इस मामले को बढ़ावा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने चिराग दिल्ली में आयोजित 18 फरवरी के सुंदरकांड कार्यक्रम के लिए शाम साढ़े 4 बजे लोगों को आमंत्रित किया है।

इसके बाद कई नेताओं ने केजरीवाल के हनुमान मंदिर जाने को लेकर बयान दिया था जिसके बाद बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी 'हनुमानजी' को लेकर बयान दिया था। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि  दिल्ली के सभी स्कूलों, मदरसो सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में हनुमान चालीसा का पाठ जरूर होना चाहिए। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और बीजेपी 8 सीटें जीती है। 

कैलाश विजयवर्गीय  ने ट्वीट किया, ''अरविंद केजरीवाल जी को जीत की बधाई। निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है। अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसो सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो। बजरंगबली की कृपा से अब 'दिल्लीवासी' बच्चे क्यों वंचित रहें?''

दिल्ली चुनाव और  हनुमान जी का कनेक्शनअरविंद केजरीवाल ने एक टीवी चैनल पर हनुमान चालीसा पढ़ी थी, जिसके बाद से ही चुनाव प्रचार में हनुमानजी की चर्चा होने लगी। केजरीवाल ने यह भी दावा किया था कि वह दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर अक्सर जाया करते हैं। चुनाव नतीजों के बाद भी केजरीवाल ने भाषण देते हुए हनुमान जी को थैंक्यू कहा था।  केजरीवाल ने कहा था, आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है। मैं इसके लिए हनुमान जी को भी धन्यावाद देता हूं। बीजेपी की ओर से इस पर खूब बयानबाजी हुई। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीआम आदमी पार्टीमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?