लाइव न्यूज़ :

AAP Rajya Sabha Bypoll Candidate: पंजाब राज्यसभा में 'आप' की ओर से राजिंदर गुप्ता बने उम्मीदवार, केजरीवाल ने उद्योगपति पर खेला दांव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2025 12:24 IST

AAP Rajya Sabha Bypoll Candidate:केजरीवाल ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अरोड़ा की जीत के बाद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

Open in App

AAP Rajya Sabha Bypoll Candidate:पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को राज्य में 24 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। यह निर्णय आप की राजनीतिक मामलों की समिति ने लिया। पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘राजनीतिक मामलों की समिति पंजाब विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा के चुनाव के लिए राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार के रूप में नामित करने की घोषणा करती है।’’

यह उपचुनाव आप के संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुए सीट को भरने के लिए हो रहा है, जिन्होंने राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया था। अरोड़ा का राज्यसभा कार्यकाल नौ अप्रैल, 2028 को समाप्त होना था।

वर्तमान में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट में वह मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। ट्राइडेंट समूह के मानद चेयरमैन गुप्ता ने हाल में राज्य आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली देवी मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे इस बात को लेकर अटकलें तेज हो गईं कि आप उन्हें उपचुनाव में उतार सकती है।

आप को 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भारी बहुमत प्राप्त है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जून में पंजाब से राज्यसभा में प्रवेश करने की अटकलों पर विराम लगा दिया था। केजरीवाल ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अरोड़ा की जीत के बाद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

लुधियाना पश्चिम सीट के लिए उपचुनाव में अरोड़ा के नाम की घोषणा के बाद विपक्ष ने दावा किया था कि केजरीवाल उनकी जगह राज्यसभा जाएंगे। आप ने लुधियाना पश्चिम सीट बरकरार रखी जहां अरोड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10,637 मतों से हराया। जनवरी में आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के कारण यह उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था। 

टॅग्स :Aam Aadmi Party Rajya Sabhaअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए