आप पार्षद कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Published: October 28, 2021 01:57 AM2021-10-28T01:57:48+5:302021-10-28T01:57:48+5:30

AAP councilor joins Congress | आप पार्षद कांग्रेस में शामिल

आप पार्षद कांग्रेस में शामिल

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के श्रीराम कालोनी वार्ड से आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद शाइस्ता ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। दिल्ली कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई द्वारा जारी बयान के अनुसार, शाइस्ता अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।

इस मौके पर कुमार ने आरोप लगाया, ‘‘अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने आप सरकार में अपना विश्वास खो दिया है, खास तौर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में, क्योंकि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए उनके सभी वादे खोखले साबित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: AAP councilor joins Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे