लाइव न्यूज़ :

आप ने संसद के पास प्रदर्शन कर रही युवती से दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए 'दुर्व्यहार' की आलोचना की, 'शर्मनाक' करार दिया

By भाषा | Updated: December 1, 2019 05:23 IST

AAP: आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रदर्शन कर रही युवती के साथ दिल्ली पुलिस के व्यवहार की आलोचना की

Open in App
ठळक मुद्देआप ने संसद के बाहर प्रदर्शन कर रही युवती से दिल्ली पुलिस के कथित दुर्व्यहार की आलोचना कीये युवती देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में प्रदर्शन किया

नई दिल्ली: संसद के पास फुटपाथ पर बैठकर महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध की घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रही युवती से दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार को आम आदमी पार्टी ने शनिवार को शर्मनाक करार दिया।

आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि युवती को ‘‘खरोंचने’’ का क्या कारण था। वह तो हैदराबाद में बलात्कार के बाद 27 वर्षीय डॉक्टर की हत्या के मामले में सिर्फ न्याय की गुहार कर रही थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘युवती के साथ पुलिस के व्यवहार से दिल्ली में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और केंद्र की निष्क्रियता झलकती है। यह घटना और पुलिस का रवैया शर्मनाक है।’’

अनु दुबे नाम की युवती संसद के प्रवेश द्वार संख्या 2-3 के पास फुटपाथ पर एक तख्ती लेकर बैठी थी जिस पर लिखा था, ‘‘मैं अपने भारत में सुरक्षित महसूस क्यों नहीं कर सकती।’’ उसे अपना धरना जारी रखने के लिए जंतर-मंतर जाने को कहा गया, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया, तो उसे पुलिस वाहन में संसद मार्ग थाने ले जाया गया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि युवती को पीटा गया।

पुलिस ने आरोप से इनकार किया है। गौरतलब है कि 27 वर्षीय महिला डॉक्टर का झुलसा हुआ शव गुरुवार को हैदराबाद के पास एक पुलिया के नीचे मिला था। उसे जलाने से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। इससे पहले रांची में 25 वर्षीय विधि छात्रा के साथ हथियारों से लैस कुछ लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। इस घटना के सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील