लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार रहे अजय कोठियाल बीजेपी में शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 24, 2022 17:39 IST

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार रहे कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल की जमानत जब्त हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअजय कोठियाल ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।कर्नल कोठियाल को नहीं बुलाया गया था।जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्नल कोठियाल का पार्टी छोड़ने का निर्णय व्यक्तिगत है।

देहरादून: हाल ही में संपन्न हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार रहे कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। कोठियाल ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

राज्य विधानसभा चुनाव में गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने वाले कोठियाल की जमानत जब्त हो गई थी। बताया जा रहा है कि चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी द्वारा अपने साथ किए जा रहे कथित 'व्यवहार' से कर्नल कोठियाल खुश नहीं थे। उत्तराखंड में पार्टी के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए हाल में दिल्ली में हुई बैठक में भी कर्नल कोठियाल को नहीं बुलाया गया था।

हाल में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्नल कोठियाल का पार्टी छोड़ने का निर्णय व्यक्तिगत है। आप की प्रदेश इकाई के समन्वयक बिष्ट ने कहा, ‘‘वह (कोठियाल) पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं। त्यागपत्र देने का उनका निर्णय व्यक्तिगत है, क्योंकि उन्होंने इसके लिए कोई कारण नहीं बताया है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।’’

केजरीवाल ने पिछले साल अगस्त में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर कोठियाल के नाम की घोषणा करते हुए कहा था कि पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में सेना के पूर्व अधिकारी को चुनने का निर्णय राज्य के लोगों से प्राप्त प्रतिक्रिया पर आधारित है।

आप की उत्तराखंड के लिए बड़ी योजनाएं थीं, क्योंकि उसने राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और मतदाताओं को लुभाने के लिए कई मुफ्त उपहार देने का वादा भी किया था। हालांकि पार्टी राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

टॅग्स :उत्तराखण्डBJPअरविंद केजरीवालपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम