लाइव न्यूज़ :

AAP ने किया दावा, दिल्ली के LG ने किया था कश्मीरी शिक्षकों को नियमित करने का विरोध

By रुस्तम राणा | Updated: March 29, 2022 19:08 IST

आतिशी ने भान के इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की मंजूरी के बावजूद दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने का लगातार विरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देAAP ने कहा- LG ने कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने का लगातार विरोध कियाAAP का दावा, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की पिंकी आनंद ने कोर्ट में पैरवी की थी

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने यह दावा किया है कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की मंजूरी के बावजूद दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने का लगातार विरोध किया था। साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी ने यह भी दावा किया है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने मामले की पैरवी की थी।

दरअसल, एक टीवी न्यूज को दिए इंटरव्यू में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी सरकार ने माइग्रेंट कश्मीरी शिक्षकों को नियमित किया। इस पर कश्मीरी शिक्षकों के एक संगठन के दिलीप भान ने केजरीवाल के इस दावे को झूठा बताते हुए कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक, तारीख के साथ बताया था कि दिल्ली सरकार ने उनको नियमित करने में रुकावट डाली थी।

अब आम आदमी पार्टी प्रवक्ता आतिशी ने भान के इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की मंजूरी के बावजूद दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने का लगातार विरोध किया था।

उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार ने उन्हें पक्का करने का फैसला किया है। ये बात जब दिल्ली हाईकोर्ट में सरकार की ओर से कही गई तब अनिल बैजल ने एक नोट लिखा कि ये सर्विस का मैटर है। दिल्ली सरकार को इसमें हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है। सभी राज्यपाल एलजी दफ्तर लेगा। 

साथ ही आप प्रवक्ता ने कहा, दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने शिक्षकों को नियमित करने का फैसला सुनाया तो उपराज्यपाल की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में SLP दाखिल की गई। पिंकी आनंद ने कोर्ट में पैरवी की जो भारतीय जनता पार्टी के आती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले आठ साल में बीजेपी सरकार ने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के काम और शिक्षकों को नियमित करने के काम में अड़चन डाली है।

दरअसल, कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर अरविंद केजरीवाल ने एक चैनल में कहा था कि बीजेपी ने कश्मीरी पंडितों के लिए क्या किया है? उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने माइग्रेंट कश्मीरी शिक्षकों को नियमित किया है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअनिल बैजलBJPकश्मीरी पंडित
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?