लाइव न्यूज़ :

चुनावों में आप उम्मीदवारों को गांवों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, दिल्ली ग्रामीण निकाय ने किया ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2024 07:44 IST

निकाय ने एक बयान में कहा "महापौर द्वारा ग्रामीणों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम आदमी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को गांवों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।" 

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों के एक निकाय ने एमसीडी पर बजट तैयार करने में उनसे सलाह नहीं लेने का आरोप लगायानिकाय ने कहा महापौर द्वारा ग्रामीणों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी अपने बयान में कहा, आम आदमी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए

नई दिल्ली: ग्रामीणों के एक निकाय ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर बजट तैयार करने में उनसे सलाह नहीं लेने का सोमवार को आरोप लगाया और कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों को गांवों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

महानगर के 360 गांवों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था ‘दिल्ली पंचायत संघ’ के बैनर तले लोगों के एक समूह ने निगम के वादे के मुताबिक बजट 2024-25 तैयार करने में उनसे सलाह न लेने को लेकर एमसीडी मुख्यालय पर एक ज्ञापन चिपकाया। 

उन्होंने आठ फरवरी को सदन में पेश होने वाले बजट के लिए ग्रामीण निकाय द्वारा सुझाव नहीं लेने के लिए महापौर शैली ओबेरॉय के खिलाफ प्रदर्शन किया। उसने दावा किया कि सोमवार को संपर्क करने पर महापौर ने उसके प्रतिनिधियों को मिलने का समय नहीं दिया। 

निकाय ने एक बयान में कहा "महापौर द्वारा ग्रामीणों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम आदमी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को गांवों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।" 

खबर - पीटीआई भाषा

टॅग्स :आम आदमी पार्टीलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील