लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से मिले झारखंड से निर्दलीय विधायक सरयू रॉय, जानें पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2022 15:59 IST

झारखंड से निर्दलीय विधायक सरयू रॉय ने कहा कि पंजाब जीतने की बधाई दी और कुछ खास नहीं है। आप ने पंजाब में 117 सीट में से 92 पर कब्जा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरयू रॉय ने कहा कि मैं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिला।झारखंड जैसे राज्य को जीतने के लिए सिर्फ एक अच्छा इंसान होना ही काफी नहीं है।डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से दिल्ली हवाई अड्डे पर मुलाकात की।

नई दिल्लीः झारखंड से निर्दलीय विधायक सरयू रॉय दिल्ली में सीएम और आप प्रमुख  अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। सरयू रॉय ने कहा कि पंजाब जीतने की बधाई दी और कुछ खास नहीं है। आप ने पंजाब में 117 सीट में से 92 पर कब्जा किया है।

 

सरयू रॉय ने कहा कि मैं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिला। मैं उन्हें पंजाब की जीत पर बधाई देता हूं। हम झारखंड के बारे में भी बात करते हैं। हालांकि, हमारे राज्य में अलग-अलग मुद्दे हैं। झारखंड जैसे राज्य को जीतने के लिए सिर्फ एक अच्छा इंसान होना ही काफी नहीं है। युवाओं में मानसिकता का बदलाव है।

झारखंड से निर्दलीय विधायक सरयू रॉय ने कहा कि अमृतसर रवाना होने से पहले उन्होंने आप अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से दिल्ली हवाई अड्डे पर मुलाकात की। उन्होंने अपनी अगली दिल्ली यात्रा पर एक औपचारिक बैठक के लिए कहा है।

सरयू राय ने कहा कि यह एक अनौपचारिक बैठक थी। मैं औपचारिक बैठक करने के लिए दिल्ली जाऊंगा। आप का कोई निजी एजेंडा नहीं है। लोग उनके राजनीति के तरीके को पसंद कर रहे हैं, आप एक विकल्प के रूप में उभरी है। देखते हैं गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में क्या होता है।

आपको बता दें कि झारखंड में यूपीए गठबंधन की सरकार है। सरयू राय ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराया था। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले राज्य के दूसरे नेता बन गये हैं। 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी दुमका सीटसे हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन वह बरहेट सीट से चुनाव जीत गए थे। इससे पहले वर्तमान में जेल में बंद गोपालकृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने ठीक दस साल पहले 2009 में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में पराजित किया था।

टॅग्स :झारखंडसरयू रायअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाAam Aadmi Partyपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण