लाइव न्यूज़ :

आप ने किया उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ने का ऐलान

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:13 IST

Open in App

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने का ऐलान करते हुए मंगलवार को कहा कि वह राज्य की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि उनकी पार्टी राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी और सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने बताया कि सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अगले 15 दिनों के अंदर कर दी जाएगी। इस वक्त 120 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार है। आम आदमी पार्टी का यह ऐलान सपा के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच महत्वपूर्ण माना जा सकता है। संजय सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी ‘‘भाजपा के फर्जी राष्ट्रवाद और आप के असली राष्ट्रवाद’’ के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाना, कोरोना वायरस से तड़पते मरीजों को उनके हाल पर छोड़ देना, सड़कों पर गड्ढे बनाना, हिंदुत्व के नाम पर हिंसक वारदात कराना, विकास की आड़ में घोटाले कराना और देश जोड़ने के बजाय उसे तोड़ना ही भाजपा का राष्ट्रवाद है, जबकि सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव और पूर्वाग्रह के विकास की मुख्यधारा से जोड़ना, लोगों को बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराना, सामाजिक सौहार्द को बनाए रखते हुए विकास की रफ्तार तेज करना आम आदमी पार्टी का राष्ट्रवाद है। सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप