लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की 17वीं लिस्ट, माणसा से भास्कर पटेल को दिया टिकट

By रुस्तम राणा | Updated: November 15, 2022 22:31 IST

आम आदमी पार्टी ने माणसा से भास्कर पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं पाडरा विधानसभा सीट से संदीप सिंह राज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देआप ने खेरालू विधानसभा सीट से दिनेश ठाकोर को मैदान में उतारा हैवहीं विसनगर से जयंतीलाल एम. पटेल को टिकट दिया गया हैवहीं पाडरा विधानसभा सीट से संदीप सिंह राज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की 17वीं सूची को जारी किया है। आप पार्टी की इस ताजा सूची में 3 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने खेरालु, विसनगर, माणसा और पाडरा विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इनमें से पार्टी ने वडोदरा जिले में पाडरा सीट के लिये उम्मीदवार का नाम बदल दिया।

आप ने खेरालू विधानसभा सीट से दिनेश ठाकोर को मैदान में उतारा है। वहीं विसनगर से जयंतीलाल एम. पटेल को टिकट दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने माणसा से भास्कर पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं पाडरा विधानसभा सीट से संदीप सिंह राज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। 

इस सूची के साथ ही आप, राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा की एक सीट को छोड़कर बाकी सभी सीट के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने केवल एक सीट भावनगर पश्चिम के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘आप का मानना है कि उम्मीदवारों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में जितना अधिक समय मिलेगा, उतना ही वे उस क्षेत्र के लोगों के साथ अच्छे संबंध विकसित कर पाएंगे और उनकी समस्याओं को भी जान पाएंगे।’’

गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी ने अगस्त से ही उम्मीदवारों के नाम जारी करना शुरू कर दिया था। राज्य में पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीट पर और दूसरे चरण में पांच दिसंबर को 93 सीट पर मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022Aam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए